फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arguments held on discharge

Banda News: डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर हुई बहस, नहीं आए मुख्तार के बेटा व बहू

Fri, 16 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Arguments held on discharge
= जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात का मामला
विज्ञापन

= विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की लगी हाजिरी माफी, 22 को सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात मामले में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में जगमोहन की ओर से दाखिल किए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र में बहस हुई। चालक न्याज न्यायालय में मौजूद रहे। विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निकहत, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान के अधिवक्ताओं ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। न्यायालय ने इस केस की अगली तारीख अब 22 अक्तूबर निर्धारित की है।
बता दें कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापेमारी में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा महामंत्री फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच की थी। जांच में आरोप लगाए गए थे कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं थीं। अब यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय ने अब इस मामले की अगली तारीख 22 अक्तूबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed