{"_id":"6011a7e38ebc3e34672c41ca","slug":"appointed-in-charge-for-every-job-in-panchayat-elections-banda-news-knp6083376102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में हर काम के लिए प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में हर काम के लिए प्रभारी नियुक्त
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने सीडीओ हरिश्चंद्र को मतदान/मतगणना कार्मिक, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति, मतदान, मतगणना कार्मिक, आरओ, एआरओ प्रशिक्षण व सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों की भ्रमण की रिपोर्टिंग का जिम्मा सौंपा गया है।
नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ को वाहन व ईंधन व्यवस्था, बंदोबस्त अधिकारी विनोद कुमार वर्मा को मतपत्र, निर्वाचन किट, सहायक निदेशक सेवायोजन कौशलेंद्र सिंह को कंट्रोल रूम, उपायुक्त (उद्योग) मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी को मतपेटियों की व्यवस्था, उपायुक्त श्रम रोजगार राघवेंद्र तिवारी को वीडियोग्राफी, जिला प्रबंधक दूरसंचार वाईके सिंह को टेलीफोन, इंटरनेट व्यवस्था, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू को मतपत्र अभिरक्षण, प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय ब्योरा की समीक्षा, डीएसओ राजीव कुमार को प्रशिक्षण व मतगणना में खानपान व्यवस्था, एक्सईएन (पीडब्लूडी) डीएन यादव व सुमंत कुमार और एक्सईएन (आरईएस) अजय कुमार को फर्नीचर, विद्युत, बैरीकेडिंग, स्ट्रांग रूम स्थापना, एसडीएम/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पोलिंग पार्टी के कार्य, एक्सईएन जल संस्थान व ईओ नगर पालिका तथा सभी बीडीओ को पेयजल व सफाई व्यवस्था, सीएमओ को चिकित्सा व्यवस्था, एडीएम को नामांकन, मतगणना स्थल, कानून व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर महेंद्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्राप्त शिकायतों की कार्रवाई का दायित्व सौंपा है।
प्रधान 75 हजार, डीडीसी डेढ़ लाख कर सकेंगे खर्च
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 500 रुपये और जमानत राशि चार हजार रुपये होगी। प्रचार में डेढ़ लाख तक ही खर्च कर सकेंगे। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन पत्र 300 रुपये और जमानत राशि दो हजार रुपये होगी। 75 हजार रुपये तक ही खर्च कर सकेंगे। सदस्य ग्राम पंचायत के नाम निर्देश पत्र का मूल्य 150 रुपये व जमानत राशि 500 होगी। यह अपने चुनाव में 10 हजार से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे। यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला वर्ग से है तो उसे निर्धारित धनराशि की आधी धनराशि देनी होगी।