{"_id":"5b7ef6fb42c792462d1343a4","slug":"apna-dal-s-demostration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल (एस) ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल (एस) ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अपना दल (एस) कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश के बैनर तले गुरुवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्री ज्ञापन भेजा गया। प्रदेश महासचिव रमेशचंद्र कुरील की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कमासिन ग्राम सभा की समस्याओं को उजागर किया गया है।
ज्ञापन में कमासिन-ओरन तिराहा से जमरेहीनाथ मंदिर तक सड़क का डामरीकरण, राजापुर रोड से सांड़ासानी तक डामरीकरण, नहर पटरी-महेड़ पुरवा तक सड़क निर्माण, कस्बे में पानी टंकी का निर्माण, कामेश्वरनाथ मंदिर के तालाब की खुदाई व सुंदरीकरण आदि शामिल हैं। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में अटल बिहारी पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे।