फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Annual talent show by students in sports

वार्षिक खेलकूद में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 14 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Annual talent show by students in sports

बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने

विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। क्रीड़ा चैंपियन पूजा राजपूत ने मशाल दौड़ पूरी की। दौड़ में संध्या, गोलाफेंक में राखी और डिस्कस थ्रो में सुनीता ने बाजी मारी। मंगलवार को इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

राजकीय महिला डिग्री कालेज परिसर में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डा. ऊषा सिंह ने किया।

पिछले वर्ष की क्रीड़ा चैंपियन पूजा राजपूत ने मशाल दौड़ पूरी की। 100 मीटर दौड़ में संध्या धुरिया प्रथम, कल्पना देवी द्वितीय व मधु श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गोला फेंक में राखी देवी प्रथम, कल्पना देवी द्वितीय व ऊषा देवी को तृतीय स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में सुनीता को पहला, राखी देवी को दूसरा तथा माधुरी सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में आराधना प्रथम, नीलम विश्वकर्मा द्वितीय व माधुरी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायकों में डा. मीना कुमारी, डा. लक्ष्मी किशोर, ज्योति मिश्रा, डा. नेहा जैन, डा. जेबा खान, डा. राजनारायण, डा. पंकज सिंह, डा. अंजना जादौन, मुमताज खान, आशुतोष, शामिल रहे।

संचालन डा. शशिभूषण मिश्र ने किया। संयोजक क्रीड़ा प्रभारी डा. राकेश कुमार शर्मा रहे। इससे पूर्व प्राचार्य डा. प्रभा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। छात्रा ऋचा शुक्ला व मधु श्रीवास्तव ने सरस्वती गीत व वंदना गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed