फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Annual fastened upon by students

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बांधा समा

Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Annual fastened upon by students

बांदा। सेंट पॉल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग

विज्ञापन
कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। छात्राओं ने क्लैसिक और भक्ति गीतों पर नृत्य कर धमाल मचाया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को क्रिसमस गिफ्ट व मिठाइयां दी।

रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सेंट पॉल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव की शुरुआत फादर वाई रसकिन ने जीसस क्राइस्ट प्रार्थना से की। छात्रा कृतिका, शिवानी, अंकिता, आकांक्षा व राशि ने वंदना गीत प्रस्तुत किया।

छात्र हिमांशु राज, सौरभ, सूर्यांश व त्रिदेव ने ड्रामा पेश कर वाहवाही लूटी। छात्रा खुशी, अर्पित, प्रिया ने क्रिसमस गीत सुनाया तो दिव्या, कनक, इल्मा ने कोई मिल गया गीत में धमाल मचाया।

छात्रा आस्था, एलिजा, वर्तिका ने बुमरो-बुमरो गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह का गीत जी करदा सराहा गया। कनक व दिव्या ने चितिया कलाइयां गीत पर मंत्रमुग्ध किया।

साल्वी, इशिका, दीपिका ने घोड़े जैसी चाल, वर्तिका, एलिजा ने सानिया सुपर स्टार जैसे गीतों पर मन मोहा। छात्र-छात्राओं के फैशन शो ने भी वाहवाही लूटी। प्रिंसिपल एस्टर रसकिन ने बच्चों को पुरस्कृत किय।

टीचर्स शिवहरी प्रसाद, जमुना प्रसाद, अशोक सोनी, मिस विनीता, प्रिया, अनामिका, दुर्गेश, शिप्रा ने बच्चों का सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed