फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anna cattle defying water power minister's claim

जलशक्ति मंत्री के दावे को झुठला रहे अन्ना मवेशी

Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anna cattle defying water power minister's claim
लक्ट्रेट की नाकतले बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में खड़े अन्ना मवेशी। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को विधान सभा में किए गए दावे कि ‘प्रदेश की सड़कों पर एक भी छुट्टा पशु नहीं हैं’ की पोल खोलने के लिए पशुपालन विभाग के सरकारी आंकड़े ही काफी हैं। सिर्फ चित्रकूटधाम मंडल में लगभग डेढ़ लाख पशु छुट्टा घूम रहे हैं। गांव और कस्बे तो दरकिनार मंडल मुख्यालयों और शहर के व्यस्त इलाकों में इनके झुंड बरकरार हैं।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने विधानसभा में पशु आश्रय स्थल आदि के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए दावा किया था कि प्रदेश की सड़कों पर एक भी छुट्टा जानवर नहीं है। सरकार के इस दावे से यहां किसानों में ही नाराजगी है। चित्रकूटधाम मंडल में अन्ना पशुओं की स्थिति यह है कि सरकारी दावे के मुताबिक मंडल के चारों जिलों में साढ़े चार सौ से ज्यादा पशु आश्रय केंद्र और गोशालाएं हैं।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के आंकड़ों में इन गोशालाओं में 65 हजार 214 गोवंश संरक्षित हैं। उधर, पशुपालन विभाग के ही आंकड़े हैं कि मंडल में कुल 2,13,651 अन्ना पशु हैं। ऐसे में जाहिर है कि शेष 1,48,437 गोवंश/अन्ना छुट्टा हैं। मंडल मुख्यालय बांदा शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों, बाजारों और प्रमुख बस्तियों में दिन-रात अन्ना पशु घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिले में नेशनल और स्टेट हाईवे से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों और गांवों में इनके झुंड दिन-रात घूम रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन अन्ना पशुओं से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। किसान फसल बचाने के लिए रात-दिन खेतों में गुजार रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश सचिव मनरूप सिंह परिहार ने कहा कि मंत्री ने विधान सभा को गुमराह किया है।

चित्रकूटधाम मंडल में अन्ना पशु और अस्थायी गोशालाओं में संरक्षित गोवंश
जनपद अन्ना पशु गोशाला संरक्षित पशु
बांदा 69,858 114 17053
चित्रकूट 55,300 44 6377
महोबा 40,943 125 17700
हमीरपुर 47,550 173 24084
योग 2,13,651 456 65,214
मंडल की गोशालाओं में पशुओं की मौत और खर्च (लाख में) का ब्योरा
जनपद गोशालाएं मृत्यु संरक्षित पशु खर्च
बांदा 169 32 29,009 2,70,12,000
महोबा 170 14 24,014 3,90,00,000
चित्रकूट 347 15 28,125 2,47,78,450
हमीरपुर 332 14 29,569 3,30,00,000
योग 1018 75 1,10,717 12,37,90,450
चौराहों के सीसीटीवी देख लें मंत्री
बांदा। लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय ने प्रदेश के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के विधान सभा में अन्ना पशुओं को लेकर दिए बयान को हास्यास्पद और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मंत्री सिर्फ बांदा के ही प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख लें तो उन्हें मालूम हो जाएगा कि वह क्या कह रहे हैं? पूरे मंडल में अन्ना पशुओं की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed