{"_id":"07a97e9917af93b771df60602ab66467","slug":"ankur-s-speech-vaishnavi-top-model-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विज्ञान प्रतियोगिता में अंकुर का भाषण, वैष्णवी का मॉडल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विज्ञान प्रतियोगिता में अंकुर का भाषण, वैष्णवी का मॉडल अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विज्ञान प्रतियोगिता में अभिभाषण, मॉडल, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। विज्ञान अभिभाषण में जीआईसी के छात्र अंकुर साहू और मॉडल में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी श्रीवास ने अव्वल स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में गिने-चुने कॉलेजों के ही छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विज्ञान अभिभाषण में आर्य कन्या की प्रियंका मिश्रा को दूसरा और सरस्वती इंटर कॉलेज अतर्रा के विपुल विश्वकर्मा को तीसरा स्थान मिला। मॉडल प्रतियोगिता में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र रामजी तिवारी प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भगवती प्रसाद ओमर बालिका विद्यालय और आदर्श बजरंग इंटर कालेज, बांदा संयुक्त रूप से विजेता बने। पोस्टर (चार्ट) प्रतियोगिता में कुमारी शालिनी शर्मा और विज्ञान कहानी प्रतियोगिता में शिखा सिंह विजयी घोषित की गईं। दोनों छात्राएं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की हैं।
विज्ञापन
इसके पूर्व प्रतियोगिता की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। निर्णायकों में अशोक कुमार तिवारी, डॉ.रोहित सिंह और पंचानन वर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता आयोजक बृजराज सिंह यादव थे। संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया। शिव मोहन, श्रवण कुमार, अमित दीक्षित, अभिषेक कुमार आदि टीचर उपस्थित रहे।