फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anjali and won Kajal

गायन में अंजलि और काजल का कमाल, वादन में प्रवीण और अमृता रहे अव्वल

Thu, 05 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 05 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anjali and won Kajal

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (लखनऊ) के तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में गीत और संगीत का जादू बिखरा। वाद्य यंत्रों के सुरीले स्वरों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। गायन के बाल वर्ग में अंजलि वर्मा और वादन में प्रवीण द्विवेदी तथा किशोर वर्ग में गायन में काजल सिंह पटेल और तबला में अमृता सिंह अव्वल रहीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नटराज म्यूजिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी शामिल हुए। बाल वर्ग के गायन में अंजलि वर्मा प्रथम, आरोही पाठक द्वितीय और अर्षित पालीवाल तृतीय रहे। वादन (तबला) में प्रवीण द्विवेदी प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय और उरगदीप तृतीय रहे।
विज्ञापन


किशोर वर्ग के गायन में काजल सिंह पटेल और अमृता सिंह अव्वल, प्रतिभा सोनी द्वितीय और लक्ष्मी देवी तृतीय रहीं। तबला (पखावज) में अमृता सिंह को पहला और प्रशांत द्विवेदी को दूसरा स्थान मिला। सितार व विचित्र वीणा का प्रदर्शन व आरोही व अमृता द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक के रूप में अकादमी लखनऊ से आए रवि गोस्वामी और राजकरन गुप्ता उपस्थित थे। संगीतकार जहीर खां, उमाशंकर तिवारी सहित संजय श्रीवास्तव, सत्य नारायण, नंद किशोर, मोतीलाल, रमेशचंद्र मौर्य, डॉ.दीपक स्वर्णकार, धनंजय सिंह, अशोक पालीवाल, नीलम तिवारी, अर्चना पाठक, महेंद्र और राजेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed