फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Animal food served by bathing cows

गायों को नहलाकर परोसा पशु आहार

Sat, 07 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Animal food served by bathing cows
बांदा/तिंदवारी। यूं तो चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में स्थायी और अस्थायी 670 गोशालाओं में 2 लाख 17 हजार से ज्यादा अन्ना पशु हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के लिए तिंदवारी के कान्हा पशु आश्रय केंद्र की किस्मत रातोंरात बदल गई। यहां बंद 227 अन्ना गायों को नगर पंचायत कर्मियों ने साबुन से नहला-धुलाकर चकाचक कर दिया। बीमार और कमजोर गायों को हटाकर उनके स्थान पर कस्बे या आसपास घूम रहीं हट्टा-कट्टा अन्ना गायों की टैगिंग कर उन्हें केंद्र में लाकर रखा गया है।
विज्ञापन

अब तक भूख से जूझ रहीं गायों के आगे शनिवार की सुबह अच्छी श्रेणी का भूसा और लगभग 17 बोरी पशु आहार परोसा गया। भूखी गायें पशु आहार मिले भूसे पर टूट पड़ीं। लंबे अरसे के बाद उन्हें खाना मिला। आश्रय केंद्र का पूरा परिसर साफ-सुथरा किया गया है। दीवारों पर रंगरोगन कर पशुओं के चित्र बनाए गए हैं। जो गायें बीमार नजर आईं उनका तत्काल पशु चिकित्साधिकारी ने इलाज किया। पड़ोसी गांवों से कई ट्राली अच्छा भूसा मंगाया गया है।
विज्ञापन

रोजाना अंधेरे में डूबे रहने वाला आश्रय केंद्र सीएफएल लाइटों से चकाचौंध हो गया है। इन सारे कामों के लिए शुक्रवार की पूरी रात और शनिवार का पूरा दिन मजदूर लगे रहे। एसडीएम सुरजीत सिंह खुद डटे रहे। शनिवार को दोपहर कमिश्नर शरद कुमार सिंह और डीआईजी दीपक कुमार ने कान्हा पशु आश्रय केंद्र सहित थाना और पीएचसी का जायजा लिया। शाम को डीएम हीरालाल और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी यहां आकर पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री तिंदवारी थाना, पीएचसी और ब्लाक कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। इन सभी की भी सूरत बदल गई है। पीएचसी में सारी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। डा.नीरज कुमार सहित पूरा स्टाफ सफाई में जुटा रहा। थाने में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह की देखरेख में सफाई, रंगरोगन और साज-सज्जा का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed