फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Animal disease lab could not be started in the division

मंडल में चालू नहीं हो पाईं पशु निरोग प्रयोगशाला

Sat, 07 Sep 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Animal disease lab could not be started in the division
Animal disease lab could not be started in the division - फोटो : BANDA
बांदा। पशुओं के मर्ज का पता लगाने के लिए चित्रकूटधाम मंडल में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनाई गई चार पशु रोग निदान प्रयोगशालाएं ढाई वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सकीं। इनके लिए न तो स्टाफ की व्यवस्था हुई और न संसाधनों का इंतजाम। पशु चिकित्सक अंधेरे में तीर चलाने की तर्ज पर पशुओं का इलाज कर रहे हैं। प्रत्येक प्रयोगशाला की लागत 35.73 लाख रुपये है। मंडल के किसी जिले में पशु निरोग प्रयोगशाला नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2015-16 में पशुओं के रोग निदान के लिए चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में एक-एक पशु रोग निदान प्रयोगशाला को स्वीकृति प्रदान की थी। इनके भवन मार्च 2017 में बनकर तैयार होने के बाद पशुपालन विभाग को हस्तांतरित कर दिए गए थे। ढाई वर्ष बाद भी प्रयोगशालाओं में स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रयोगशालाओं में ताले लटक रहे हैं। मंडल में कहीं भी पशुओं के रोगों की जांच के लिए प्रयोगशाला न होने से चिकित्सक सिर्फ लक्षण और अनुमान के सहारे पशुओं का इलाज कर रहे हैं। पशु चिकित्सकों का कहना है कि पशुओं के मर्ज का पता सिर्फ मल-मूत्र और दूध की जांच से ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में यह व्यवस्था अभी मात्र झांसी में है। बुंदेलखंड का अति पिछड़ा जनपद होने के कारण यहां पर ज्यादातर पशुपालक आर्थिक रूप से कमजोर हैं। झांसी जाकर जांच कराने की आर्थिक क्षमता नहीं रखते। मंडल में प्रत्येक जनपदीय प्रयोगशाला की लागत 35.73 लाख है।

प्रयोगशालाओं में स्टाफ और संसाधन की व्यवस्था न होने से बंद पड़ी हैं। इस बाबत कई बार शासन को पत्र लिखा गया है। स्टाफ और संसाधन उपलब्ध होते ही इन्हें चालू किया जाएगा। -डा. मनोज कुमार अवस्थी, उप निदेशक, पशु चिकित्सा, चित्रकूटधाम मंडल बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed