{"_id":"614e19d58ebc3e02d8190378","slug":"anamika-s-painting-top-banda-news-knp654252376","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका की पेंटिंग अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका की पेंटिंग अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोविड-19 स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जीजीआईसी, बिसंडा में कविता, गीत, कहानी लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। आयोजन विकास पथ सेवा संस्थान ने किया। प्रतियोगिता में 25-25 छात्राओं के दो-दो बैच बनाए गए थे।
शुक्रवार को निर्धारित विषयों पर हुई प्रतियोगिता में महामारी पर बढ़िया पेंटिंग बनाने में अनामिका (10वीं) प्रथम रहीं। पूजा देवी (12वीं) द्वितीय और शालू सिंह (12वीं) तृतीय रहीं। गीत में हाईस्कूल की छात्रा अंतिमा वर्मा अव्वल रहीं।
कहानी लेखन में 12वीं की आसमा को पहला, 10वीं की मुस्कान को दूसरा और रामजानकी पटेल को तीसरा स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं को कोविड महामारी से बचाव और स्वच्छता के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
डा. प्रभाकर सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा राहत किट समेत मास्क, सैनिटाइजर बांटे गए। पांच हजार से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन कराया गया। प्रधानाचार्य आशा त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सराहा।
आदित्य कुमार मिश्रा ने सकारात्मक सोच के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। छात्राओं को मास्क, सैनिटाइजर, राहत किट आदि बांटी गई। इस अवसर पर शिखा सिंह, मोहम्मद रफीक, लवलेश, निधि, वैश, अनीता देवी, युवराज सिंह, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।