फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An old man committed suicide by jumping into the Yamuna; he could not be identified

Banda News: वृद्ध ने यमुना में छलांग लगाकर दी जान, शिनाख्त नहीं

Mon, 16 Jun 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
An old man committed suicide by jumping into the Yamuna; he could not be identified
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल से छलांग लगाकर बुजुर्ग ने जान दे दी। स्थानीय गोताखोरों ने नदी से निकाला। वह कुर्ता-पैजामा पहने था। जेब से काला बटुआ मिला है। उसमें 50 रुपया और तिंदवारी से बेंदा घाट रोडवेज बस का टिकट बरामद हुआ है। पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार को सुबह करीब आठ बजे एक बुजुर्ग यमुना पुल पर पहुंचा। उसने इधर-उधर देखा, फिर पुल की रेलिंग पर चढ़ा। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसने छलांग लगा दी। पुल से खड़े होकर लोगों ने आवाज लगाई। कुरसेजा चौकी इंचार्ज कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस, गोताखोर व नाव वालों ने बुजुर्ग को तलाशा। करीब आधे घंटे बाद बुजुर्ग को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि बेंदाघाट पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उसका फोटो ग्रुप पर डाला। लोगों का मानना है कि बुजुर्ग कहीं आसपास का ही रहने वाला है। उम्र तकरीबन 60-65 साल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed