{"_id":"6935c797953d5755d709be70","slug":"an-autorickshaw-carrying-devotees-returning-from-kalinjar-fort-overturned-injuring-six-people-including-the-driver-banda-news-c-212-1-sknp1006-137177-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कालिंजर दुर्ग में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, चालक समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कालिंजर दुर्ग में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, चालक समेत छह घायल
Sun, 07 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 22 कालिंजर किला रोड में पलटा पड़ा ऑटो। स्रोत- जागरूक नागरिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के कालिंजर दुर्ग में विराजमान भगवान नीलकंठ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा गांव निवासी श्रद्धालु सोनम चौरसिया (38), रिंकी (35), रजनी (45), टिंका चौरसिया (42), मानसी चौरसिया (48) और चालक छोटू (22) ऑटो में सवार थे। सभी लोग कालिंजर किले में भगवान नीलकंठ के दर्शन कर रविवार की देर शाम करीब छह बजे नीचे उतर रहे थे। किले का उतराई वाला मार्ग ढलानदार होने के कारण वाहन चलाने में सावधानी बेहद आवश्यक मानी जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने हैंडल मोड़ा और उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
कालिंजर उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ दुबे ने बताया कि चालक वाहन को न्यूट्रल करके किले से नीचे उतार रहा था, जिसके कारण नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि ढलान वाले मार्ग पर वाहन को न्यूट्रल में चलाना जोखिमपूर्ण होता है, जिसे लेकर बार-बार चेतावनी भी दी जाती है। सूचना मिलते ही कालिंजर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कालिंजर भेजकर भर्ती कराया।