फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amendments included in Bundelkhand

संशोधन प्रस्तावों में बुंदेलखंड भी शामिल

Tue, 09 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 09 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Amendments included in Bundelkhand
प्रदेश के राज्यपाल द्वारा विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र में दिए गए अपने भाषण में बुंदेलखंड की अनदेखी करने पर परिषद में मुख्य विरोधी दल बसपा ने मंगलवार को यह मुद्दा सदन में जोर-शोर से उठाया। राज्यपाल के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव में बुंदेलखंड से जुड़े 10 मुद्दे शामिल करने की मांग की है। बुंदेलखंड को विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में बसपा सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण में संशोधन के लिए 65 प्रस्ताव पेश किए। इन प्रस्तावों में 10 बुंदेलखंड से संबंधित हैं। श्री सिद्दीकी ने फोन पर बताया कि धन्यवाद प्रस्ताव मेें बसपा द्वारा सदन में रखे गए संशोधन प्रस्तावों में बुंदेलखंड में कई वर्षों से सूखा, ओला, अनावृष्टि, किसान और मजदूरों की आत्महत्या को अभिभाषण में शामिल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


साथ ही बुंदेलखंड को विशेष आर्थिक क्षेत्र घोषित करने, उद्योग लगाने, अवैध खनन पर रोक, बुंदेलखंड में मौरंग और बालू, खनिज से हो रही राजस्व आमदनी से कांच, ग्रेनाइट स्टोन से एल्यूमिनियम आदि बनाने के उद्योग लगाने की मांग की गई है। बांदा की केन नदी में मिलने वाले शजर से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने और बांदा के मेडिकल कालेज को पूरा कराकर शीघ्र इसे पूरी झमता से संचालित करने का भी संशोधन प्रस्ताव पेश किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि उनका दल विधान परिषद में इन मुद्दों का ताकत से उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed