फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amendment committee inspected in Banda jail

सुधार समिति का बांदा जेल में निरीक्षण

Fri, 24 Aug 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 24 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Amendment committee inspected in Banda jail
जेल का निरीक्षण करते जेल सुधार समिति के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार द्वारा गठित जेल सुधार समिति के अध्यक्ष व रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने शुक्रवार को यहां जेल का निरीक्षण किया। बताया कि दो माह के अंदर वह अपनी रिपोर्ट/संस्तुति प्रदेश सरकार को सौंपेंगे। 

विज्ञापन


बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश सरकार ने जेल सुधार समिति गठित की है। बांदा जनपद के मूल बाशिंदे और दो माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेलों के निरीक्षण की शुरूआत उन्होंने अपने गृह जनपद से की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां पहुंची समिति ने मंडल कारागार में बैरिकों, अस्पताल, भोजन आदि व्यवस्थाओं को देखा। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने जेल अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी कारागार अधीक्षक डा. एसआर सिंह ने समिति को बताया कि जेल में स्टाफ की काफी कमी है। यह भी बताया कि अब चित्रकूट जनपद के बंदियों को चित्रकूट जेल शिफ्ट किया जा रहा है। इससे यहां का काम हल्का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागार अधीक्षक ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। समिति में रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक हरिशंकर और अपर पुलिस महानिरीक्षक शरद कुलश्रेष्ठ भी थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि, पुलिस अधीक्षक शालिनी, डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed