फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Allegations of mistreatment of the girl

तमंचे के बल पर युवती से दुराचार का आरोप

Fri, 06 Sep 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Allegations of mistreatment of the girl
बांदा। दीवार फांदकर घर में कूदे दबंग ने सो रही अनुसूचित जाति की युवती से तमंचे के बल पर दुराचार किया। परिजनों और पड़ोसियों ने उसे दबोचकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अर्जी दी है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अनुसूचित जाति निवासी ने एसपी को दी अर्जी में कहा है कि मंगलवार को आधी रात के बाद गांव का दबंग दीवार फांदकर उसके घर में आ धमका। उसके हाथ में तमंचा था। नशा भी किए था। घर में सो रही उसकी बहन से दुराचार किया। तमंचे का खौफ दिखाकर सबकों डरा-धमका दिया।
विज्ञापन

अर्जी में कहा गया है कि परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को परिजन और गांव के कई लोग मुख्यालय आए और पुलिस अधीक्षक के उपलब्ध न होने पर उनके कार्यालय में अर्जी देकर रिपोर्ट की मांग की। उधर, बिसंडा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर कॉल की गई तो बताया गया कि फिलहाल थानाध्यक्ष उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed