फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   All tubewells stalled , Bberu water crisis deepens

सभी ट्यूबवेल ठप, बबेरू में पेयजल संकट गहराया

Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
All tubewells stalled , Bberu water crisis deepens

बबेरू। कसबे में जल संस्थान का पांचवां नलकूप भी ठप

विज्ञापन
हो जाने से पेयजल संकट और गहरा गया है। उप जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक कर टैंकरों के जरिए जलापूर्ति के आदेश दिए।

उधर, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन व जल संस्थान के विरुद्ध नारे लगाते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

कसबे में पांच नलकूपों से जलापूर्ति की जाती थी। जल स्तर नीचे जाने से चार नलकूप पहले ही जवाब दे गए थे। एक नलकूप के सहारे जलापूर्ति हो रही थी।

दो दिन पूर्व यह नलकूप भी ठप हो गया। हैंपपंपों में रात को लोग कतार लगा रहे हैं। पेयजल संकट से कसबे में हाहाकार मच गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंडलीय संगठन मंत्री श्रीराम गुप्ता की अगुवाई में गुरुवार को एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन व जल संस्थान की लापरवाही के विरुद्ध नारे लगाए। तीन दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ज्ञापन देने वालों में सौरभ शिवहरे, मुन्नीलाल गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, महेश चौरसिया, हरिओम गुप्ता, पिंटू गुप्ता, लाला गुप्ता, संदीप, कृष्णदत्त, कालका श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

उधर, एसडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव समेत वार्ड सदस्यों व बबेरू ग्रामीण प्रधान के साथ बैठक कर टैंकरों के जरिए जलापूर्ति का आदेश दिया।

कसबे के 12 वार्डों व ग्रामीण के पांच स्थानों पर नौ टैंकर सुबह 6 से 8 बजे तक पानी उपलब्ध कराएंगे। एसडीएम ने जल निगम द्वारा लगाए गए नए नलकूपों में तीन दिन के अंदर कनेक्शन व जलापूर्ति शुरू करने का भरोसा दिया।

बैठक में वार्ड सदस्य अभिषेक गुप्ता, लाला राजपूत, सुनीता देवी, मीरा, मंजूलता, प्रकाश नारायण, कंचन प्रजापति, लाला कचेर आदि मौजूद रहे।

उधर, बुधवार को क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने यहां दौरे पर आए मुख्य सचिव आलोक रंजन से मिलकर बबेरू में पेयजल संकट की जानकारी दी और बबेरू ग्रामीण पेयजल योजना से बबेरू नगर को भी आपूर्ति किए जाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed