{"_id":"629ba36b9a57d81141242475","slug":"alert-in-banda-after-riots-in-kanpur-banda-news-knp7006399131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में दंगे के बाद बांदा में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में दंगे के बाद बांदा में अलर्ट
विज्ञापन
Alert in Banda after riots in Kanpur
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबरे इस्लाम के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में पनपे विरोध और कानपुर में हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद यहां भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। शुक्रवार की देर रात शहर की मिली-जुली आबादी में पुलिस अधिकारी देर तक गश्त करते रहे। विशेषकर मुस्लिम धर्म गुरुओं से मिलकर शांति व्यवस्था बरकरार रखने में सहयोग की अपील की।
कानपुर में जुमा की नमाज के बाद दो वर्ग आमने-सामने आ गए और जमकर बवाल हुआ। इस पर गृह मंत्रालय ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया। देर शाम पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भारी फोर्स के साथ खुद शहर काजी अकील मियां सहित कई मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की और शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बरकरार रखने में सहयोग की अपील की।
सभी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ऋषि बामदेव और बांदा नवाब की नगरी में सदियों से चला आ रही कौमी एकता पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के साथ अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत आदि उपस्थित रहे।