{"_id":"df7ded3547bd9dc1af41e70882ec0a32","slug":"akt-provider-of-dependents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रितों को अन्नदाता की आखत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रितों को अन्नदाता की आखत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बांदा। सदर तहसील के दतरौली गांव में तीन दिन पहले
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले किसान रामसिंह के आश्रितों को ‘अन्नदाता की आखत’ के
तहत दो हजार रुपये दिए गए हैं।
‘अन्नदाता की आखत’ संयोजक आशीष सागर मंगलवार को किसान के गांव पहुंचे और आश्रितों से मुलाकात की। आश्रितों ने बताया कि घटना वाले दिन कोटेदार ने रामसिंह को बीपीएल कार्ड पर राशन देने से इनकार कर दिया था।
मां के इलाज के लिए 50 हजार रुपये न जुटा पाने की चिंता में तनावग्रस्त रामसिंह कोटेदार के इस रवैये पर इतना ज्यादा क्षुब्ध हो गया कि फांसी लगाकर जान दे दी। बाद में राजस्व अधिकारियों ने इसी कोटेदार से आश्रितों को एक क्विंटल राशन दिलवाया।
मृतक अपने पीछे पत्नी समेत छह मासूम बच्चे छोड़ गया है। ‘अन्नदाता की आखत’ अभियान कोषाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव नवीन ने विधवा को 2000 रुपये दिए।
भरोसा दिलाया कि बेटी की शादी में भी मदद करेंगे। विवेक सिंह कछवाह और वीरेंद्र गोयल ने भी आश्रितों को मदद का भरोसा दिलाया। ‘अन्नदाता की आखत’ के जरिये जरूरतमंद किसान परिवारों की मदद के इच्छुक लोग फोन नंबर- 9621287464 पर कॉल कर सकते हैं।