फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Agriculture officer raided and took sample of fertilizer

कृषि अधिकारी ने छापा मार खाद का लिया नमूना

Sun, 24 Oct 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Agriculture officer raided and took sample of fertilizer
Agriculture officer raided and took sample of fertilizer - फोटो : BANDA
करतल। सीमावर्ती मध्य प्रदेश से लाई जा रही नकली खाद की बिक्री करके किसानों की फसलों से किए जा रहे खिलवाड़ पर कृषि विभाग जाग उठा। खबर प्रकाशन के बाद रविवार को जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने यहां खाद की गई दुकानों में छापे मारे। अधिकांश दुकानदार दुकानें बंद करके भाग निकले। कृषि अधिकारी ने कुछ दुकानों से खाद के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

नकली खाद की बिक्री के बारे में रविवार को अमर उजाला ने किसानों के हवाले से खबर छापी थी। दोपहर को मुख्यालय से जिला कृषि अधिकारी ने स्थानीय चौकी प्रभारी जयचंद्र के साथ कई दुकानों की जांच पड़ताल की। भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद करके लापता हो गए।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने बताया कि उनके पहुंचने की भनक लग जाने पर दुकानदार सतर्क हो गए थे। एक दुकान में बिक रही खुली खाद का नमूना लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि नकली खाद मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। समय-समय पर अचानक चेकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed