{"_id":"1bd28e73d61e9bfee4e4f8ce43e52761","slug":"agriculture-and-rcb-won-the-challenge-cup-tournament-hygiene-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एग्रीकल्चर और आरसीबी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एग्रीकल्चर और आरसीबी जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन एग्रीकल्चर क्लब और आरसीबी ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को बीसीसी व छावनी इलेविन और मिलेनियम क्लब व ईदगाह इलेविन के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
राइफल क्लब ग्राउंड पर बुधवार को टास जीतकर पहले सुपर स्टार ने 62 रन बनाए। जावेद-निर्भय ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में एग्रीकल्चर क्लब ने पांच विकेट शेष रहते 10 ओवर में मैच जीत लिया। हारुन ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। दूसरा मैच आरसीबी और सेंटमैरीज क्लब के बीच हुआ।
विज्ञापन
टास जीतकर पहले आरसीबी ने सरन थापा के 78 रन की बदौलत 148 रन बनाए। सरवन ने तीन विकेट लिए। जवाब में सेंटमैरीज क्लब की टीम 81 रनों पर आल आउट हो गई। शरन ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, नवीन विश्वकर्मा, इमरान, डीके, स्कोरर गुलफाम, कमेंटेटर शिवा अवस्थी, चांद, इशरत रहे।
विज्ञापन