{"_id":"68505d5228f48ef0d502d40e","slug":"agni-nuclear-defeated-brahmos-in-the-first-match-of-sindoor-super-league-banda-news-c-212-1-bnd1007-128291-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सिंदूर सुपर लीग के पहले मैच में अग्नि न्यूक्लियर ने ब्रह्मोस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सिंदूर सुपर लीग के पहले मैच में अग्नि न्यूक्लियर ने ब्रह्मोस को हराया
विज्ञापन
बांदा। जेके क्रिकेट क्लब के 25 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सिंदूर सुपर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले मैच में अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर ने ब्रह्मोस सुपर किंग्स को 34 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की।
शहर के जेके क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज सैनिकों के पराक्रम व शौर्य के सम्मान में क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। श्रीनाथ विहार स्थित एक कॉलेज के खेल मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले मैच में अग्नि न्यूक्लिर व ब्रह्मोस सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। टाॅस जीतकर ब्रह्मोस की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी अग्नि न्यूक्लियर की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 147 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से बल्लेबाज मनोज रैकवार ने 35, अमित यादव 27 व शुभम दुबे ने 21 रनों का योगदान दिया। ब्रह्मोस सुपर की ओर से आशुतोष राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रह्मोस सुपर की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी। बल्लेबाज विपिन व ज्ञान यादव ने 21-21 रनों का योगदान दिया। अग्नि न्यूक्लियर की ओर से गेंदबाज अंश तिवारी को तीन व मिथलेश परिहार को दो विकेट हासिल हुए। कसी हुई गेंदबाजी के लिए अंश तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।