फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After the death of the farmer 's wife also died

किसान की मौत के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा

Thu, 21 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 21 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

कमासिन (बांदा)। खेत की हालत देख कर कर्जदार किसान की

विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उधर, पति की मौत का सदमा बर्दाश्त न होने पर कुछ देर बाद पत्नी भी चल बसी। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम का माहौल छा गया।

थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में रामसिया शुक्ला (67) गुरुवार को दोपहर खेत देखने गया था। परती पड़े खेत की हालत देखखर उसे गहरा सदमा लगा। घर लौटते ही कुछ देर बाद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

पति की अचानक मौत के सदमे में पत्नी राजरानी (64) की भी हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में शोक छा गया।

उधर, मृतकों के पुत्र शत्रुघ्न ने बताया कि 35 बीघा जमीन है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, पछौंहा शाखा का केसीसी का तीन लाख रुपये का कर्ज है। उसके पिता को कर्ज की चिंता भी सता रही थी। मौत की खबर मिलने पर लेखपाल और कानूनगो ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल और जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed