{"_id":"a7060e02a917340e7f343c3ae4326572","slug":"after-scolding-teacher-student-committed-suicide-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर के डांटने पर छात्र ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर के डांटने पर छात्र ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर की डांट से क्षुब्ध होकर आठवीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता पिता ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आजाद नगर निवासी दिनेश गुप्ता का पुत्र शाश्वत (14) शहर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। सोमवार को दोपहर वह स्कूल से लौट कर आया और घर के कमरे में फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि स्कूल में गर्मी लगने से उसने एसी की विंडो अपनी ओर कर लिया था।
विज्ञापन
इस पर क्लास टीचर ने उसे बुरी तरह डांटा। घर आकर मां से बात करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मां खाने के लिए बुलाने गई तो शाश्वत को प्लास्टिक की रस्सी से सीलिंग फैन पर टंगा देखा। घर व पड़ोस के लोग उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता दिनेश गुप्ता ने कोतवाली में टीचर के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि अज्ञात टीचर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
संबंधित स्कूल की प्रधानाचार्य का कहना है कि एससी से करंट लगने से बच्चों को बचाने के लिए डांटा जाता है। यह आरोप गलत है कि बच्चे ने इसी बात पर फांसी लगा ली। स्कूल में गलती पर बच्चों को डांटा जाता है।