फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After quarreling with her husband, the woman died by consuming poison

Banda News: पति से कहासुनी पर महिला ने जहर खाकर जान दी

Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
After quarreling with her husband, the woman died by consuming poison
बांदा। संतान न होने पर पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद महिला ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मंजू (26) ने शनिवार को दोपहर बंगलुरू में रह रहे पति सुरेंद्र से फोन पर कहासुनी होने के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। देर शाम कानपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। जेठ विनोद ने बताया कि उनका पैतृक गांव बदौसा है। मंजू की सुरेंद्र के साथ पांच साल पहले अदालत से शादी हुई थी। उसके बाद वह सब पैलानी में मकान बनाकर रहने लगे थे। पति सुरेंद्र बंगलुरू में रहकर काम करता है। वह तीन महीने पहले गांव से गया है। शादी के पांच साल बाद भी कोई संतान नहीं है। इसी को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन

उधर, मध्य प्रदेश के अजयगढ़ निवासी मृतका की मां बिट्टा ने बताया कि मंजू की पहली शादी बदौसा थाना क्षेत्र के अरतरा गांव में पप्पू के साथ हुई थी। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद बदौसा गांव के सुरेंद्र के साथ चली गई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। तकरीबन पांच साल से सुरेंद्र के साथ उसके पैलानी स्थित मकान में रह रही थी। मां का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जहर खिलाकर मार डाला है। उसे सूचना तक नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में पैलानी थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि संतान न होने के चलते पति से कहासुनी का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उन्हें मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed