फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After five days of interrogation, the woman and her partner went to jail

पांच दिन की पूछताछ के बाद महिला व साथी गए जेल

Fri, 06 May 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
After five days of interrogation, the woman and her partner went to jail
After five days of interrogation, the woman and her partner went to jail - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के चर्चित सराफा व्यवसायी शैलेश कुमार जड़िया सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी महिला और उसके साथी को पुलिस ने 5 दिन तक पूछताछ के बाद शुक्रवार को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इन दोनों पर शैलेश के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ताओं के मुताबिक इन्हें उम्रकैद और 10 वर्ष तक की कैद हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के फूटा कुआं मर्दन नाका निवासी सराफा व्यवसायी और अधिवक्ता शैलेश जड़िया (52) ने पहली मई को घर के नजदीक बगिया में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनके पास पुलिस को 5 पेज का सुसाइड नोट मिला था। इसमें शैलेश ने राहिला बेगम (34) पत्नी अमीरुद्दीन निवासी जरैली कोठी और उसके साथी शादाब (29) निवासी ईदगाह रोड पर ब्लैक मेल करने और लाखों रुपये व चांदी ऐंठ लेने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कई अन्य लोगों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना वाले दिन ही सुसाइड नोट के आधार पर उपरोक्त दोनों राहिला व शादाब को हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस ने इसकी अधिकृत जानकारी दी थी न ही पुष्टि की थी। तब से अब तक पुलिस इन दोनों को अपनी हिरासत में कहीं रखकर पूछताछ कर रही थी। अंतत: शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। बुर्का पोश महिला के चेहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आई। अदालत से दोनों को पुलिस सुरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों को जरैली कोठी तिराहे पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में मर्दन नाका चौकी प्रभारी अनिल सिंह, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव और कांस्टेबल विजय कुमार व यासीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed