फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After a long churning, SP replaced Babaru with Vishambhar Yadav and Congress made Adishakti candidate from Tindwari

लंबे मंथन के बाद सपा ने बबेरू से विशंभर यादव व कांग्रेस ने तिंदवारी से आदिशक्ति को बनाया प्रत्याशी

Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
After a long churning, SP replaced Babaru with Vishambhar Yadav and Congress made Adishakti candidate from Tindwari
विशंभर यादव - फोटो : BANDA
बांदा। लंबे इंतजार और मंथन के बाद नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही दो महत्वपूर्ण सीटों पर सपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं।
विज्ञापन

सपा ने कई दिग्गजों को दरकिनार कर बबेरू से दो बार विधायक रहे विशंभर सिंह यादव पर फिर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस सीट पर प्रत्याशी तय करने में हाईकमान को काफी मंथन करना पड़ा।
इसी तरह कांग्रेस ने तिंदवारी सीट पर वरिष्ठ नेता राजेश दीक्षित की धर्मपत्नी और महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष आदिशक्ति दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी परास्नातक हैं।
विज्ञापन

इन दोनों सीटों पर सपा और कांग्रेस को नाम तय करने में लंबा समय लग गया। अब जिले की चारों सीटों पर भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस आदि प्रमुख दलों के सभी प्रत्याशी घोषित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू सीट पर सपा से चौथी बार विशंभर सिंह यादव उम्मीदवार बनाए गए हैं। शैक्षिक योग्यता परास्नातक और एलएलबी है। वर्ष 2007 और 2012 में लगातार दो बार विधायक रहे। 2017 में भाजपा से हार गए थे। छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत की। 1980 में डीएवी कालेज कानपुर के अध्यक्ष रहे।

तिंदवारी सीट से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाई गईं आदिशक्ति राजेश दीक्षित शहर के ज्योति नगर में रहती हैं। मूलरूप से तेरहीमाफी (तिंदवारी) की रहने वाली हैं। करीब 10 से पार्टी से जुड़ी हैं। कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष हैं। शैक्षिक योग्यता परास्नातक है। पेशे से ठेकेदार पति राजेश कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष रहे। कालिंजर में दस्यु सरगना पप्पू द्वारा किए गए नरसंहार में पिता रामसुंदर द्विवेदी की मौत हो गई थी।

आदिशक्ति राजेश दीक्षित

आदिशक्ति राजेश दीक्षित- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed