फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After a liquor and chicken party, the young man committed suicide by hanging himself

Banda News: दारू मुर्गा की पार्टी के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान

Thu, 13 Mar 2025 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
After a liquor and chicken party, the young man committed suicide by hanging himself
बांदा। रात में भाई के साथ दारू मुर्गा की पार्टी करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने नशे में यह आत्मघाती कदम उठाना बताया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी अमित (29) ने बुधवार की रात घर की अटारी से छत के छल्ले से अपने अंगौछे से फंदा लगा लिया। सुबह मां चुन्नी देवी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। बड़े भाई तीरथ ने बताया कि अमित आठ माह पहले चंडीगढ़ से आया था। वह चंडीगढ़ में पान मसाला की दुकान खोले था।

उसकी पत्नी गीता अक्सर बीमार हो जाती थी। इससे वह परेशान रहता था। रात में उसने तीरथ के साथ दारू मुर्गा की पार्टी की थी। उन्होंने नशे में व पत्नी की टेंशन के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। तीन भाइयों में छोटा था। एक बेटी व एक बेटा है। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन नशे में खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed