फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After 16 years, new year will start from the record of cold

16 साल बाद ठंड के रिकार्ड से नए साल का आगाज

Thu, 02 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
After 16 years, new year will start from the record of cold
कोहरे की धुंध में शहर का नजारा। - फोटो : BANDA
बांदा। नए साल की शुरुआत ठंड के रिकार्ड से हुई। करीब 16 साल बाद नए वर्ष के पहले दिन अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और गलन बढ़ा दी। चित्रकूटधाम मंडल का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। केंद्रीय जल आयोग के मौसम विभाग के मुताबिक बूंदाबांदी से ठंड और गलन में इजाफा होगा। उधर, ठंड से एक और किसान की मौत हो गई। ठंड से अब तक मरने वालों की संख्या लगभग 27 हो गई। इनमें अधिकांश किसान और वृद्ध हैं।
विज्ञापन

नए वर्ष की शुरुआत पिछले 16 सालों के सबसे न्यूनतम स्तर के तापमान के साथ हो रही है। बादलों ने तापमान बथढ़ा दिया, लेकिन तेज गति से चल रही उत्तर-पश्चिम बर्फीली हवाओं से ठंड और गलन बरकयरार रही। हालांकि पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड से बुधवार को तापमान कुछ नरम रहा। 14-15 डिग्री सेल्सियस पर मंडराता अधिकतम पारा बुधवार को 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई और 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों में अधिकतम 18-19 व न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय जल आयोग के मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं। न्यूनतम तापमान लुढ़कने का भी पूर्वानुमान जताया है। विजबिल्टी (दृश्यता) दिन में लगभग 50 मीटर रही। आर्द्रता रात में 70 फीसदी और दिन में 90 फीसदी तक रही। मौसम जानकारों का कहना है कि पहाड़ों में ज्यादा बर्फबारी से बर्फीली पछुआ हवाओं के झोंके ठंड का कहर ढा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत सींचने गए किसान की ठंड से मौत
बांदा। हाड़कंपाऊ ठंड ने बुधवार को एक और किसान को लील लिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी श्रीकेशन (50) पुत्र अधिनवा मंगलवार को शाम खेत सींचने गया था। घर आने पर ठंड से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लाए। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक लघु किसान बताया गया है। उधर, ठंड से शहर के केवटरा मोहाल निवासी रामकिशन (30), उसकी पत्नी सुनीता (25) व पुत्र कुशल (11) की बुधवार को सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुभान (70) निवादा, छोटेलाल (60) कैमाहा (महोबा) व दीपा (18) बिलगांव (बांदा) को ठंड से बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed