{"_id":"7c2ed1ea607b56018cef1b090bd1a1e7","slug":"advocates-association-dialog-program-in-the-auditorium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर प्रत्याशियों से हुए सवाल-जवाब, अधिवक्ता संघ सभागार में संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर प्रत्याशियों से हुए सवाल-जवाब, अधिवक्ता संघ सभागार में संवाद कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष और महासचिव पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने संघ सभागार में एक मंच पर अपनी प्राथमिकताएं और चुनाव लड़ने के उद्देश्य बताए। अधिवक्ताओं के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी शामिल हुए। एक प्रत्याशी रामनाथ श्रीवास्तव आयोजन में शरीक नहीं हुए। मंगलवार को सभागार में रोहन सिन्हा आदि अधिवक्ताओं का संवाद कार्यक्रम दिलचस्प रहा। तमाम अधिवक्ताओं ने शिकवा बयां किया कि न्यायिक अधिकारी अक्सर उनके साथ बदसलुकी करते हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जवाब में भरोसा दिलाया कि वह चुनाव जीते तो ऐसे न्यायिक अधिकारी और जिला जज से संपर्क कर वैधानिक कार्रवाई कराएंगे। जरूरत हुई तो मामला हाईकोर्ट तक जाएगा। जूनियर अधिवक्ताओं को सीआरपीसी और आईपीसी की किताबें देने का वादा किया। कई अधिवक्ताओं ने गैस, आवास आदि की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, आदित्य सिंह व जागेश्वर यादव शामिल हुए। महासचिव के तीनों प्रत्याशी मोहम्मद यासमीन, चंद्रभान सिंह गौर और प्रागदत्त अवस्थी भी शरीक रहे। उन्होंने भी सवालों के जवाब दिए। सत्येंद्र तिवारी और यज्ञस्वरूप गुप्ता ने मजाकिया सवाल कर सभी को हंसाया।
विद्यासागर द्विवेदी, आनंद सिन्हा, अशोक त्रिपाठी जीतू, राघवेंद्र यादव, आशीष मिश्रा, नरेंद्र गौतम, रामेंद्र आदि शामिल रहे। संचालन रोहन सिन्हा ने किया। उधर, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामनाथ श्रीवास्तव ने यह कहकर कार्यक्रम का बहिष्कार किया कि अनुशासन और भ्रष्टाचार उन्मूलन उनका मुख्य लक्ष्य होगा।