फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocate union met IG in Aman murder case

अमन हत्याकांड में आईजी से मिला अधिवक्ता संघ

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Advocate union met IG in Aman murder case
Advocate union met IG in Aman murder case - फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा नेता के पुत्र अमन त्रिपाठी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस महानिरीक्षक से भेंट कर असंतोष जताया। महानिरीक्षक ने उन्हें फोरेंसिक जांच रिपोर्ट की प्रति सौंपते हुए कहा कि अधिवक्ता इसका अध्ययन करें। आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरफ्तारी होगी। उधर, स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर अमन का चित्र लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद, महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी सहित पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, राजेश कुमार दुबे, बृजराज सिंह परिहार, बृजमोहन सिंह गुरुवार को आईजी के. सत्यनारायणा से उनके आवास पर मिले। अमन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का शिकवा किया।
विज्ञापन

आईजी ने उन्हें अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही संघ को स्टेट मेडिकल लीगल सेल की रिपोर्ट की प्रति भी सौंपी। जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आईजी के बातचीत के बाद संघ ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के साथ मृतक के पिता संजय त्रिपाठी व अन्य परिजन भी मौजूद रहे। उधर, गुरुवार को शाम अशोक लाट में श्रद्धांजलि दी गई। सुशील त्रिवेदी, सुरेंद्र मिश्रा, शालिनी पटेल, अजीज अहमद, शैलेंद्र शिल्लू सहित मृतक अमन के पिता और परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed