फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Admission for the fourth phase in ITI starts today

Banda News: आईटीआई में चौथे चरण के लिए प्रवेश आज से

Sun, 24 Aug 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Admission for the fourth phase in ITI starts today
बांदा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चौथे चरण में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से होगी है। विभिन्न ट्रेडों में पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों के सापेक्ष खुद रैंक निकालनी होगी और रैंक कार्ड आईटीआई कॉलेज में जमा करना होगा। जिले में चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व 10 प्राइवेट आईटीआई कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें 15 ट्रेडों में अभी तक सीटें नहीं भर पाईं।
विज्ञापन

ऐसे में अब चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्राचार्य अमित पटेल ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराए गए हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांदा में आर्टिजन, कैम प्रोग्रामर, ड्राफ्टमैन, कस्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नालॉजी, स्टेनोग्राफर, शीट पेंटल वर्कर, कॉरपेंटर, वेल्डर, पेंटर, स्वीइंग टेक्नलॉजी में 170 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बांसी थ्री-डी प्रिंटिंग, एडवांस सीएनसी, कोपा, ड्राफ्ट मैन, फैशन टेक्नालॉजी, मैकेनिक टू एंड श्री ह्वीलर, आईटी, कास्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग व वेल्डर की 145 की सीटें रिक्त हैं। वहीं राजकीय आईटीआई बबेरू में कोपा, कास्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नालॉजी, मैकेनिक, मोटर ह्वीकल, आरएसी, मेशन प्लंबर, वेल्डर की 168 सीटें खाली हैं। राजकीय आईटीआई मोतियारी में कंप्यूटर एडेड एंब्राइडरी, कोपा, कास्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नालॉजी, आईटी, मैकेनिक, टू एंड श्री ह्वीलर, टर्नर, वेल्डर, ड्रेस मेकिंग की 175 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर छात्र प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed