फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration packets have decomposed, are hungry flood

प्रशासन के पैकेट सड़ गए, बाढ़ पीड़ित भूखे रहे

Sun, 21 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Administration packets have decomposed, are hungry flood
सरकारी राशन न मिलने पर रोटी का जुगाड़ी करतीं बाढ़ी पीड़ित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बाढ़ राहत कार्यों में प्रशासन की गंभीर लापरवाही और खामियां भी उजागर हो रही हैं। एक तरफ जहां हजारों बाढ़ पीड़ितों को एक-एक रोटी के लाले हैं वहीं दूसरी तरफ सरकारी पैसे से बन रहे लंच पैकेट सड़ रहे हैं। सैकड़ों सड़े लंच पैकेट प्रशासन ने ही फेंकवा दिए। तमाम सड़े पैकेट बाढ़ पीड़ितों ने खुद फेंक दिए।

विज्ञापन


सदर तहसील कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों के लिए दो दिनों से भोजन बन रहा हे। शनिवार को लगभग चार सैकड़ा लंच पैकेट बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंचाए गए। शाम को इनमें सड़ांध आने लगी। लंच बनवा रहे कर्मचारियों ने आनन-फानन इन पैकेटों को रात के अंधेरे में कहीं फेंक दिया। बाद में ताजी पूड़ी और अचार रखकर आधी रात को बाढ़ पीड़ितों को बंटवाया गया। लंच पैकेट खराब होने की बात तहसीलदार ने स्वयं स्वीकारी। उन्होंने कहा कि पूड़ी के साथ रखी सब्जी खराब हो गई थी। उसे नहीं बांटा गया। उधर, एसडीएम प्रहलाद सिंह का कहना था कि दोपहर को लंच पैकेट बंटवाए गए। तब कोई दिक्कत नहीं थी। उधर, भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह ने बताया कि खप्टिहा क्षेत्र में लगभग एक हजार बाढ़ पीड़ित हैं। शनिवार को शाम मात्र 100 पैकेट वहां भेजे गए। इनमें भी पैकेटों की सब्जी सड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed