{"_id":"6877e61936791afb1f09b6ed","slug":"adm-will-investigate-baberu-case-will-report-in-three-days-banda-news-c-212-1-sknp1006-130048-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बबेरू मामले की एडीएम करेंगे जांच, तीन दिन में देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बबेरू मामले की एडीएम करेंगे जांच, तीन दिन में देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कृषि सेवा केंद्र का भवन व पांडेय परिवार का भवन ढहाए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपी है। प्रबुद्ध वर्ग ने मंडलायुक्त को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा था। इस पर जिलाधिकारी जे.रीभा ने मामले की जांच एडीएम राजेश कुमार को सौंपी।
बबेरू स्थित कृषि सेवा केंद्र का भवन पुराना व जर्जर होने के कारण सहकारिता विभाग की ओर से चार दिन पहले जेसीबी से ढहाया गया था। सोसायटी के बगल ही राजेंद्र पांडेय का मकान बना था। उसे ढहाने पर चार दिनों से बवाल चल रहा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बबेरू पहुंचकर दो दिन पहले एसडीएम से फोन में बात की। कहा कि किसी का मिशन पूरा करने आए तो हम पूरा नहीं करने देंगे। नौकरी करना सिखा देंगे।
यह मामला शासन तक भी पहुंचा। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी इसमें दखल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत से मामले को यहीं खत्म कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा व सरकार दोनों की छवि खराब हो रही है। अब बुधवार को जिलाधिकारी जे.रीभा ने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सौंपी है। उनसे तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। इसमें राजेंद्र पांडेय के भवन को गिराए जाने सहित अधिकारियों से व्यक्तिगत मिलकर एडीएम जांच करेंगे और डीएम को रिपोर्ट देंगे।(संवाद)