फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action will be taken against top-10 negligent bank managers

टॉप-10 लापरवाह बैंक प्रबंधकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 10 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against top-10 negligent bank managers
एक जनपद-एक उत्पाद वित्त पोषण योजना सहित रोजगार देने वाली अन्य योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को बैंकों द्वारा ऋण न दिए जाने पर डीएम हीरा लाल ने असंतोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रबंधक एलडीएम को निर्देश कि ऋण आवेदन लंबित रखने वाले टॉप-10 बैंक शाखा प्रबंधकों और उनसे संबंधित समन्वयकों के समक्ष उपस्थित करें।
उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को डीएम की ओर से पत्र भेजें। डीएम ने चेतावनी दी कि बिना समुचित आधार के ऋण फाइलें निरस्त करने वाले बैंक प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने बांदा जनपद के लिए चयनित शजर पत्थर के क्रस्टल स्थापना के बारे में बनी डीएसआर की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शासन ने बांदा के लिए नामित संस्था द्वारा तैयार डीएसआर में हस्तशिल्पियों द्वारा शजर पर देय 18 प्रतिशत जीएसटी को कम करने, रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने और बेरोजगारों को तीन से छह माह का प्रशिक्षण देने की संस्तुति की है। डीएम ने कहा कि संस्था के साथ जल्दी बैठक की जाएगी।
प्रधानमंत्री मुद्रा/स्टार्टअप योजना में भी बैंकों का रवैया नकारात्मक बताया गया। डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिया कि लापरवाही बरत रहे टॉप-10 बैंक अधिकारियों की सूची उन्हें पेश करें।
ताकि उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन स्थित औद्योगिक आस्थान में बिजली केबिल ढीले होने और पुलिया टूटी होने की जानकारी दी।

डीएम ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और नगर पालिका ईओ को इसका समाधान करने के निर्देश दिए। भूरागढ़ औद्योगिक आस्थान की सड़क और नालियों की बदहाली भी बताई गई। यूपीएसआईडीपी को पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग बंधु समिति के सदस्य और व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed