फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action will be taken against administrators who do not update the account

खाता अपडेट न करने वाले प्रशासकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against administrators who do not update the account
बांदा। ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की गति धीमी होने पर पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने नाराजगी जताते हुए खाता अपडेट कर भुगतान न करने वाले प्रशासकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। निदेशक ने इस बाबत के आदेश डीएम को हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन प्रशासकों द्वारा खाता अपडेट न करने से भुगतान की प्रक्रिया थम गई है। निदेशक ने पत्र में कहा कि समीक्षा बैठक में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

इनका निर्माण 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाना है। निर्माण में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए इसके लिए विकास खंड स्तर पर नामित प्रशासक सीमा क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों की व्यय धनराशि का समय से भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिन प्रशासकों ने अभी तक ग्राम पंचायतों के खाते अपडेट नहीं किए हैं, वह तीन दिन के अंदर खाते अपडेट कर लें, ताकि समय से भुगतान किया जा सकें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 470 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व 69 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, पर अभी तक ब्लाक जसपुरा, बबेरू, महुआ व बड़ोखर के प्रशासकों ने ही खाते अपडेट किए। तिंदवारी, कमासिन, बिसंडा व नरैनी में प्रशासकों ने खाते ही अपडेट नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed