फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   action

फोटो 19 बीएनडीपी 06- पैलानी थाने में थाना स्टाफ के साथ मीटिंग लेते आईजी के. सत्यनारायणा।

Tue, 19 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
action
बांदा। पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूटधाम मंडल) के. सत्यनारायणा ने मंगलवार को तहसील समाधान दिवस पर पैलानी में फरियादियों की शिकायतें और उनकी शिकायतें सुनीं। आईजी ने यहां थाने के निरीक्षण के दौरान कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर कहा कि थाना परिसर में खड़े मुकदमों से संबंधित वाहनों का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

आईजी ने थाने के अभिलेख, मेस, बैरक, हवालात, सीसीटीवी कैमरे, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। शिकायतों पर की गई कार्रवाई के अभिलेख भी देखे। शिकायतकर्ताओं और खासकर महिला हेल्प डेस्क से संबंधित अर्जियों का समय, तारीख, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने को कहा। निर्देश दिए कि थाना प्रभारी इसे रोज चेक करें। पुलिस को निर्देश दिए कि रोजाना पैदल गश्त करके लोगों की परेशानियां जानें। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएं। सड़क के फुटपाथों पर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed