{"_id":"627bfead7df4fb6fc84d1680","slug":"accident-bike-maut-banda-news-knp6962498160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दो बाइकों की भिड़ंत में स्नातक छात्र की मौत हो गई, बाइक चला रहा भाई घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार को गंभीर चोटें आने पर कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अधिवक्ता व बाल कल्याण समिति सदस्य शंभू प्रसाद का पुत्र ललित कुमार (32) अपने भाई अजय कुमार (22) के साथ मंगलवार की शाम बाइक में अपनी ससुराल बिहरवा (कर्वी, चित्रकूट) से लौट रहा था।
कमासिन के नजदीक सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों भाई घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार 30 वर्षीय युवक भी जख्मी हो गया। सभी को कमासिन पीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक चालक को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि अजय बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पॉलिटेक्निक से इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी भी किए था। बाइक ललित चला रहा था और अजय पीछे बैठा था। दोनों निमंत्रण से लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।