फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   accident

दिवाली का दीप जलने से पहले बुझ गए घर के दो चिराग

Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
बांदा। दिवाली का दीपक जलने से पहले ही घर के दो चिराग बुझ गए। पढ़ाई कर रहा होनहार बेटा कानपुर शहर में सड़क हादसे में जान गंवा बैठा तो चंद घंटे बाद ही दूसरी सड़क दुर्घटना में पिता भी चल बसा। उधर, पिता के साथ जा रहा पड़ोसी भी नहीं बचा। तीन मौतों ने शहर के छोटी बाजार में बड़ा मातम माहौल का पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के छोटी बाजार निवासी फूलचंद्र गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र अनमोल कानपुर में बहन के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार की रात उसकी कानपुर शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही बेहाल हो बैठा पिता फूलचंद्र आनन-फानन कार से कानपुर के लिए रवाना हो गया। उसके साथ उसका एक दामाद और चार अन्य पड़ोसी भी थे। बांदा मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर आगे चलकर बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास कार सड़क किनारे खड़े डंपर के पीछे जा घुसी। फूलचंद्र (56) और पड़ोसी रवि गुप्ता उर्फ आइटम (30) की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

दिवाली की तैयारियां इन दिनों हर घर में चल रही हैं। फूलचंद्र बांदा शहर में इमरती मिठाई के मशहूर व्यापारी थे। दिवाली पर घर को रंग-रोगन से तैयार करने की तैयारी थी। कानपुर से अनमोल और बेटी पूजा व आरती को भी आना था। लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। चंद घंटों के बीच हुए दो सड़क हादसों में दिवाली के दीपक जलने से पहले ही फूलचंद्र के घर का चिराग बुझा दिया। पिता-पुत्र की मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पड़ोसी भी शोक में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 वर्ष की उम्र में हादसे का शिकार हुए रवि के घर भी दिवाली की खुशियां मातम में बदल चुकी हैं। पिता अवधेश गुड़ के कारोबारी हैं। रवि उनका हाथ बंटाता था। अविवाहित जवान बेटे की त्योहार के ऐन मौके पर हुई अचानक मौत ने बूढ़े मां-बाप को बुरी तरह झकझोर दिया है। माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई और है। रवि की मौत से बुरी तरह व्यथित परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। मीडिया से भी कोई बात करने से साफ इनकार कर दिया।

सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार में हुई दो मौतों पर पुलिस ने डंपर के अज्ञात चालक के विरुद्ध यहां थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी चालक फरार है। सरोज कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया है कि डंपर खराब अवस्था में सड़क किनारे खड़ा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed