{"_id":"6165d2228ebc3edfb459fa29","slug":"accidant-banda-news-knp657944358","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। चिल्ला थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर दोहतरा गांव में मंगलवार को दोपहर हैंडपंप पर पानी पीने जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने समझा बुझाकर शांत जाम खुलवा दिया।
हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी टिल्लू की पत्नी सुघड़ी (50) फतेहपुर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती थी। मंगलवार की सुबह वह कुछ मजदूरों के साथ डीसीएम से अपने गांव उमरी लौट रही थी। दोहतरा गांव में डीसीएम से उतरकर वह पानी पीने के लिए सड़क पार करके हैंडपंप पर जाने लगी। तभी बांदा से चिल्ला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
चालक ट्रक लेकर भागने लगा। साथी मजदूरों ने चिल्ला थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटा तक आवागमन ठप रहा। पुलिस के समझाने पर जाम खत्म किया।