{"_id":"6007190f8ebc3e333b6f1bfa","slug":"accidant-banda-news-knp6069606138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संगीताचार्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संगीताचार्य की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मंगलवार की सुबह बाइक सवार संगीताचार्य की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर में भी चोटें आईं। पुलिस को शिनाख्त कराने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। खलासी को पुलिस ने पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी चंदन सिंह (42) अपनी बाइक से गांव से बांदा आ रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर बांदा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चला रहा चंदन सिंह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
हेलमेट न लगाए होने से सिर समेत शरीर के अन्य अंगों पर भी चोटें आईं। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। उधर, आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया। चालक चकमा देकर भाग निकला। खलासी को ग्रामीणों ने पकड़कर कुछ ही देर में आ गई पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा रमेश ने बताया कि चंदन सिंह तबला वादक थे। छात्र-छात्राओं को संगीत की शिक्षा देता था। इसी से उसका गुजारा हो रहा था। हादसे के समय भी वह शिक्षा देने बांदा जा रहे थे। मृतक के दो बच्चे हैं। उधर, अतर्रा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गड़ाव गांव निवासी बुद्ध विलास (38) मंगलवार को सुबह साइकिल से अतर्रा जा रहा था। गांव के नजदीक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।