{"_id":"ddc1dd5021ce6e283736c8e2901d637e","slug":"accelerated-assessment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गुट की हड़ताल खत्म, मूल्यांकन में तेजी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गुट की हड़ताल खत्म, मूल्यांकन में तेजी आई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में चौथे दिन बृहस्पतिवार को तेजी आई। शिक्षकों के एक गुट ने हड़ताल खत्म कर कापियां जांची।
विज्ञापन
बजरंग में हाईस्कूल की 12,111 कापियां तथा जीआईसी में इंटर की तीन हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ। 15 डीएचई और 350 से ज्यादा परीक्षक गैरहाजिर रहे।
बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने हड़ताल खत्म कर कापियां जांची। जीआईसी में 34 टोलियों में 160 परीक्षकों ने तीन हजार कापियों का मूल्यांकन किया। यहां आवंटित 1.40 लाख कापियों में अब तक करीब साढ़े सात हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
उप नियंत्रक संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि यदि हड़ताल खत्म न हुई तो मूल्यांकन की तिथि बढ़ानी पड़ सकती है। उधर, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य में तेजी आई। 38 टोलियों में 260 परीक्षकों ने 1,07,840 में 12,111 कापियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
उप निंयत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया शर्मा गुट की हड़ताल खत्म होने से समय से मूल्यांकन कार्य खत्म होगा।
चंदेल गुट का बहिष्कार जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने चौथे दिन भी कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। जीआईसी में बैठक कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष आर चंद्रा और जिला मंत्री उमाशंकर सिंह परमार की अगुवाई में जीआईसी के कामन हाल में धरने पर बैठे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांग पूरी न होने तक बहिष्कार व आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केदार वर्मा, संतोष कुमार द्विवेदी, डॉ.रविकरन सिंह, रामकृष्ण द्विवेदी, विद्याधर मिश्र, बालकृष्ण वाजपेयी, अजय चौरिहा, मिथलेश कुमार मिश्र, शशिधर द्विवेदी, मातादीन चक्रवर्ती, उपमन्यु दुबे आदि मौजूद रहे।
भीख मांग बुद्धि शुद्धि हवन करेंगे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर चौथे दिन भी जिलाध्यक्ष आसिफ अली की अगुवाई में धरना दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वित्तविहीन व चंदेल गुट के टीचर काली पट्टी बांध कर बहिष्कार करेंगे। सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया जाएगा।
शिक्षक विरोधी गुटों की बुद्धि शुद्धि के लिए भीख मांगकर हवन करेंगे। नदंरराम धुरिया, अकील अहमद, ऋषिकांत, सुरेशकांत, रोहित मिश्रा, देवेंद्र खरे, कामता प्रसाद, वृंदावन सिंह, नरेंद्र कुमार सक्सेना, कमलेश तिवारी, शरदचंद सोनी, गुड्डी त्रिपाठी, राजा कैलाश, सुघर सिंह, श्रद्धा त्रिपाठी, राजेंद्र, प्रशांत अवस्थी, संतोष कुमार गुप्ता, श्यामबाबू अादि मौजूद रहे।