{"_id":"6b0869269caa97f3a4077128","slug":"abhishek-emerged-victorious-in-the-science-model-competition-banda-news-c-212-1-sknp1006-155259-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अभिषेक ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अभिषेक ने बाजी मारी
Thu, 26 Nov 2026 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला विज्ञान क्लब ने बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हरदौली के अभिषेक ने हरित ऊर्जा मॉडल के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधानाचार्या निमिषा रंजन और निर्णायक मंडल के सदस्यों ने किया। डीआईओएस ने प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और समस्याओं का समाधान वैज्ञानिक तरीके से खोजने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अभिषेक कुमार ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और आयोजन की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में कुशल कुमार, शैलेश कुमार कुशवाहा, हरिओम राठौर और डॉ. शादाब शामिल रहे।
शांतिधाम इंटर कॉलेज अतर्रा के युवराज सिंह ने रोबोटिक हैंड मॉडल से दूसरा और इसी विद्यालय के वसीम खान ने ड्राई ऑक्टापैड मॉडल से तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बांदा की कोमल के वेस्ट टू वेल्थ और सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी के गोपाल साहू के सोलर एनर्जी मॉडल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। विजेताओं के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन प्रधानाचार्या निमिषा रंजन ने किया। संचालन प्रवक्ता प्रियंका सिंह ने किया।