फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   aasiyana lakshya ne ghosla tanga

आशियाना लक्ष्य में 1100वां घोंसला टांगा

Fri, 05 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
aasiyana lakshya ne ghosla tanga
aasiyana lakshya ne ghosla tanga - फोटो : BANDA
बांदा। पक्षियों को आशियाना और दाना-पानी अभियान जुनून के रूप में अपना बैठे वरिष्ठ और चर्चित समाजसेवी तथा राष्ट्रीय तिरंगा वितरण समिति के मुखिया शोभाराम कश्यप ने शुक्रवार को लक्ष्य पूरा कर लिया। 1100वां पक्षी घोंसला और पानी का बर्तन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुधीर सिंह (आईएएस) के आवास पर टांगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने घोंसले में दाना डाला और बर्तन में पानी भरा।
विज्ञापन

शोभाराम पक्षियों के लिए दाना-पानी का यह अभियान पिछले वर्ष से चला रहे हैं। बिना किसी शुल्क के यह पेड़ों, मकानों की छतों आदि में गृह स्वामी के हाथों लकड़ी का घोंसला और पानी के लिए मिट्टी का बर्तन टंगवाते हैं। संकल्प लेते हैं कि रोजाना घोंसले में दाना और बर्तन में पानी डालकर अपने पक्षी प्रेमी होने का सुबूत देंगे। कई घोंसलों में पक्षियों को बसेरा लेने के साथ ही अंडे और बच्चों का प्रजनन देेखकर शोभाराम खुश होते हैं। उनका कहना है कि पक्षी हमारे पर्यावरण संतुलन के खास अंग हैं। अब पक्षियों की अनदेखी और कई अन्य कारणों से यह दुर्लभ होते जा रहे हैं। एसडीएम ने उनके इस अभियान को सराहा। इस मौके पर तिरंगा वितरण समिति संरक्षक डा. शेख सादी जमां सहित महासचिव वीरेंद्र कुमार सेन और सहयोगी आदिल बेग आदि उपस्थित थे। शोभाराम हर वर्ष गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर टेबल पर रखने वाले तिरंगे झंडे (राष्ट्रीय ध्वज) सभी कार्यालयों को नि:शुल्क मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed