फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Aadhaar kits are throwing dust in BSA offices

बीएसए कार्यालयों में धूल फांक रहीं आधार किट

Thu, 27 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar kits are throwing dust in BSA offices
बांदा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के आधार बनाने को उपलब्ध आधार किट पिछले छह माह से मुख्यालय में ही धूल खा रही हैं। शासन ने सितंबर माह में 46 आधार नामांकन किट उपलब्ध कराई थीं। बीआरसी स्तर पर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने थे।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में 12 हजार से अधिक सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में लगभग 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। इनमें दो लाख से अधिक के पास आधार कार्ड नहीं हैं। सरकारी योजनाओं में आधार अनिवार्य होने से उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षाधिकारियों को बीआरसी स्तर पर आधार नामांकन केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। पिछले वर्ष प्रत्येक जनपद को बीआरसी स्तर पर दो-दो नामांकन किट उपलब्ध कराई गई थी। बांदा जनपद को कुल 46 किट मिली हैं। लेकिन छह माह के बाद भी इनका इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ। आधार कार्ड के शिविर नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में बीआरसी और आधार कार्ड से वंचित छात्र-छात्रा
जनपद बीआरसी छात्र-छात्रा
बांदा 8 70,000
महोबा 4 30,000
चित्रकूट 5 45,000
हमीरपुर 6 55,000
योग 23 2,00,000
जल्द शुरू होंगे आधार शिविर
चित्रकूटधाम मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) गंगाचरण राजपूत ने बताया कि मास्टर ट्रेनरों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आधार कार्ड नामांकन केंद्र खोलने के लिए तिथियां तय होंगी और जानकारियां दी जाएंगी। जल्द ही बीआरसी स्तर पर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed