फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man who went to take bath with his friends died by drowning in a drain.

Banda News: साथियों के साथ नहाने गए युवक की नाले में डूबकर मौत

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath with his friends died by drowning in a drain.
बांदा। साथियों के साथ नहाने गए युवक की नाले में डूबकर मौत हो गई। युवक के कपड़े व मोबाइल नाले के ऊपर रखे मिले। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर डुबोकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के इटरा मरौली गांव का विमल (20) घर से मंगलवार की शाम सात बजे गांव में टहलने की बात कहकर निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं आया। बुधवार शाम गांव के नाले में उसका शव मिला। दादी रामदुलारी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति को उसने फोन भी किया कि वह नाले के पास है। जब वह व्यक्ति नाले के पास पहुंचा तो उसके कपड़े उतरे हुए रखे थे। व्यक्ति ने घर में जानकारी दी। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। दादी ने आरोप लगाया कि गांव के दो लोग उसे अपने साथ ले गए थे। उन्होंने विमल को डुबोकर मारा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों के जरिए उसकी तलाश कराई तो कपड़े रखे होने के स्थान से दो किलोमीटर आगे उसका शव मिला। विमल चार भाइयों में सबसे बड़ा व अविवाहित था। पिता विजय वर्मा का 15 साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां राजकुमारी है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया नाले में डूबकर मौत है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed