फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man was killed by hitting him with a knife due to enmity

Banda News: रंजिश में हसियां मारकर युवक की हत्या

Thu, 13 Mar 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by hitting him with a knife due to enmity
बांदा/तिंदवारी। रंजिश के चलते युवक पर हसिया से वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को ललकारा तो वह मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर (19) बुधवार की शाम चार बजे खेत से लाही और सरसों की की कटाई कर लौट रहा था। रास्ते में खेल के मैदान में गांव के ही अजय सिंह ने उसे घेर लिया और हसियां से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो उसे ललकारा। आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन व पुलिस घायल प्रदीप को तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान देर शाम मृत घोषित कर दिया। पिता शिवरतन सिंह ने बताया कि आरोपी अजय सिंह उनसे रंजिश मानता है। आरोपी की बहन गांव के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। उसने चार माह पूर्व खुदकुशी कर ली थी। उसकी खुदकुशी के लिए अजय प्रदीप को जिम्मेदार समझता था। इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। प्रदीप पर जेवर चोरी होने का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed