{"_id":"66b12254dddbe18a7c003254","slug":"a-young-man-sitting-on-a-platform-fell-into-a-well-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-114087-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जगत पर बैठा युवक कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जगत पर बैठा युवक कुएं में गिरा, मौत
विज्ञापन
बदौसा। जगत पर बैठा युवक अचानक असंतुलित होकर गिर गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। तकरीबन छह घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से निकाला जा सका।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी गाेविंदा विश्वकर्मा (30) रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे करीब अपने घर जा रहा था। दिन भर की थकान मिटाने के लिए वह पुराने कुएं की जगत पर बैठ गया। उठने पर उसके शरीर का संतुलन बिगड़ जाने से कुएं के अंदर गिर गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर कांटा डलवाया।
काफी मशक्कत के बाद एक स्थानीय व्यक्ति प्रकाश निषाद व पुलिस के सहयोग से छह घंटे बाद युवक का शव कुएं के बाहर निकाला गया। छोटे भाई चुन्नू विश्वकर्मा ने बताया कि वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। मां रानी विश्वकर्मा है। मजदूरी करता था। बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि कुएं में गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।