{"_id":"67b772220ae81a993c091c83","slug":"a-woman-spreading-her-sari-on-a-cable-died-of-electric-shock-banda-news-c-212-1-sknp1006-122436-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केबल पर साड़ी फैला रही महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केबल पर साड़ी फैला रही महिला की करंट से मौत
विज्ञापन
मुन्नी देवी
- फोटो : परिजन।
बांदा। गीली साड़ी आंगन में बिजली के केबल पर फैला रही महिला को करंट लग गया। इससे मौत हो गई। पड़ोस की महिला ने छत से आंगन में पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी मुन्नी देवी (45) गुरुवार को सुबह घर के आंगन में नहा रही थीं। नहाने के बाद मकान की छत से आंगन तक आए बिजली के केबल पर गीली साड़ी सुखाने के लिए फैलाई। केबल कटा होने से उन्हें करंट लग गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आंगन में ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पड़ोस की प्रेमलता अपने मकान की छत में रखी लकड़ी उठाने गईं तो मुन्नी को आंगन में पड़ा देखा। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले मुन्नी के देवर प्रेमचंद्र को बताया।
देवर ने बताया कि मुन्नी देवी शंकर पुरवा प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम करतीं थीं। मुन्नी के पति स्व. नंदकिशोर की बीमारी के चलते 15 साल पहले मौत हो चुकी है। एक पुत्र धीरू 17 वर्षीय है। वह भूमिहीन हैं। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि गीले कपड़े बिजली के तार में डालते समय हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।