फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A troubled husband committed suicide by hanging himself because he was suing his wife

Banda News: पत्नी से चल रहा था मुकदमा तो परेशान पति ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 13 Mar 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A troubled husband committed suicide by hanging himself because he was suing his wife
बांदा। पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान होकर युवक ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर बबेरू बलराम सिंह ने बताया कि पत्नी से भरण-पोषण का मामला चल रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी सुशील कुमार वर्मा (26) ने रात साढ़े नौ बजे घर के पीछे बने कच्चे मकान के कमरे में रस्सी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी बहन रामा खाना लेकर गई तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। पिता छेद्दू वर्मा ने छप्पर खोलकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पिता के मुताबिक, सुशील खेती बाड़ी करता था। वर्ष 2023 में उसकी डिंगवाही गांव की नीतू के साथ शादी हुई थी। अगस्त 2024 में नीतू घरेलू कलह के चलते अपने मायके चली गई थी। नीतू ने पति सुशील समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे की तारीख 19 मार्च लगी हुई है। पिता का कहना है कि वह मुकदमा चलने से परेशान रहता था। इसी परेशानी में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed